
जहानाबाद, भारत वार्ता संवाददाता : शकुराबाद के रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग विभाग के विशेष सचिव दिलीप कुमार, देश की प्रसिद्ध लोक गायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत और रंगकर्मी अविनाश कुमार झा ने गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता मैं चैंपियन रहने वाली बिहार टीम के तीन खिलाड़ियों को सम्मानित किया। तीनों खिलाड़ियों को जूट से बना हुआ पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। विदित हो कि जहानाबाद जिले के तीन खिलाड़ियों सुकेश कुमार नेहा कुमारी और खुशी कुमारी ने गांधीनगर में आयोजित राष्ट्रीय रग्बी फुटबॉल चैंपियनशिप में बिहार की ओर से प्रतिनिधित्व किया और इन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बल पर बिहार को बालक और बालिका दोनों वर्गों में चैंपियन होने का गौरव प्राप्त हुआ। मौके पर दिलीप कुमार ने कहा कि राज्य टीम का हिस्सा होना अपने आप में गर्व की बात होती है। आप जिस टीम के सदस्य हैं यदि वह टीम चैंपियन बनती है तो सीना गर्व से कई गुना चौडा हो जाता है। दिलीप कुमार ने सभी खिलाड़ियों को अपनी स्वरचित पुस्तक अप्प दीपो भव की प्रतियां भी भेंट की। लोक गायिका नीतू नवगीत ने भी तीनों खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। सम्मान समारोह में मंटू कुमार, अजय प्रसाद, योगेंद्र प्रसाद, अनूप कुमार पांडे, विकास कुमार, शिवनंदन झा आदि भी उपस्थित रहे।
विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More