अपराध

जहानाबाद में दहशत : सोई रही सुशासन की पुलिस, घूम-घूमकर हत्या करता रहा अपराधी

जहानाबाद : एक बार फिर बिहार में अपराधों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। सरकार और पुलिस के सुशासन के दावों बावजूद अपराधी अपने काम को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं। ऐसा ही मंगलवार को अहले सुबह जहानाबाद में हुए डबल मर्डर से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। इस दोहरा हत्याकांड से पुलिस विभाग मे भी हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक जहानाबाद के बड़े मिठाई कारोबारी चाचा- चाचा भतीजा को सुबह सुबह अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी। एक ही परिवार में दो लोगो की हत्या की खबर से शहर में सनसनी फैल गई। एक को घर मे घुस कर तो एक को डीएम और एसपी आवास के नजदीक अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। पहले श्रीराम होटल मालिक अभिसार शर्मा को अपराधियों ने गोली मारी और 15 मिनट के अंतराल पर ही उनके भतीजे को भी गोली मार दी। 15 मिनट ले अंतराल पर एक ही परिवार के दो लोगों की हत्या से कई सवाल उठ रहे। एक हत्या के बाद भी पुलिस सोई रही और अपराधी घूम-घूमकर बेखौफ अपराध करते रहे आश्चर्य है की अपराधी इतने बेखौफ कैसे हो सकता है?

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

13 hours ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 day ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 days ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

3 days ago