
Bharat varta desk:
जहरीली शराब पीने से मौत की घटनाओं पर बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है।
उन्होंने बयान जारी कर कहा है कि राज्य में शराबबंदी की नाकामी नीतीश कुमार की नाकामी है और हर जहरीली शराबकांड में होने वाली हर मौत के जिम्मेदार नीतीश कुमार खुद हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से 15 सवाल पूछे हैं। उन्होंने पूछा है कि क्या मुख्यमंत्री नहीं जानते कि शराबबंदी कानून के लचर क्रियान्वयन के चलते राज्य में 20 हजार करोड़ की एक अवैध समानांतर अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है। इसके लाभार्थी भाजपा- जदयू में बैठे शराब माफिया के लोगजिसके सबसे बड़े लाभार्थी , सरकारी व पुलिस प्रशासन के अधिकारी हैं। तेजस्वी ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि आज तक शराब माफिया से मिलीभगत रखने वाले सत्तारूढ़ दल के नेता या अफसरों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई जबकि उनके खिलाफ कई बार सबूत मिले। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा है कि शराब मामले में मंत्री के भाई पर कब करवाई होगी?
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक… Read More
Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More