
रांची संवाददाता: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को हराने वाले पूर्व मंत्री और वर्तमान में विधायक सरयू राय की नई पुस्तक “रहबर की राहजनी” जल्द आने वाली है. रविवार को सरजू राय ने ट्वीट करके या जानकारी दी है. इस किताब को लेकर सियासी चर्चा तेज हो गई है . इसके पहले उन्होंने लम्हों की खता नामक पुस्तक लिखी थी .सरयू ने अपने ट्वीट में लिखा- “लम्हों की ख़ता” के बाद मेरी नई पुस्तक “रहबर की राहजनी” प्रकाशनाधीन है. महाशिवरात्रि के दिन इसका प्रारूप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सार्वजनिक होगा ताकि सप्ताह भर में इसके प्रमुख किरदार विषय वस्तु पर अपना सुझाव या प्रतिक्रिया दे सकेंगे.सम्प्रति पुस्तक प्रारूप पर क़ानूनविद् विचार कर रहे हैं।” जानकारी हो कि सरयू राय वर्तमान में जमशेदपुर से निर्दलीय विधायक हैं.उन्होंने रघुवर दास को मुख्यमंत्री रहते हराया था. वे रघुवर सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री थे. लेकिन रघुवर से विवाद होने के कारण पार्टी से अलग होकर निर्दलीय विधायक के रुप में लड़े और उन्हें हरा दिया.
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More