बड़ी खबर

जयपुर में 10 दिनों की विपश्यना साधना में अरविंद केजरीवाल, लोगों से दूर, मोबाइल भी नहीं


Bharat varta desk: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जयपुर में 10 दिनों तक विपश्यना साधना पर हैं। इस दौरान वे परिवार, पार्टी और सरकार के लोगों से दूर रहेंगे। मोबाइल भी नहीं होगा और ना ही सोशल मीडिया से संपर्क। 10 दिनों तक उनसे किसी की मुलाकात नहीं होगी। दरअसल सीएम 10 दिन की विपश्यना साधना शिविर के लिए जयपुर में हैं। जहां वो अपना पूरा समय ध्यान और साधना में बिता रहे हैं।
केजरीवाल को ध्यान, योग और साधना पर पूरा भरोसा है। वे पहले भी नागपुर, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, बेंगलुरु समेत देश के कई हिस्सों में आयोजित विपश्यना शिविर में भाग ले चुके हैं।

क्या है साधना
विपश्यना ध्यान की साधना के लिए एक प्राचीन विद्या है।
विपश्यना का शाब्दिक अर्थ है – देखकर लौटना. यानी आओ और देखो, और फिर मानों ये आत्मशुद्धि और आत्मनिरीक्षण की बेहतरीन पद्धतियों में एक है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान बुद्ध ने विपश्यना के जरिए ही बुद्धत्व को प्राप्त किया था। जानकारों का कहना है कि आने वाले समय में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए अरविंद केजरीवाल अपने को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बना रहे हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

21 hours ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

2 days ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

2 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

1 week ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

2 weeks ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

3 weeks ago