
भागलपुर संवाददाता: महाकवि सुमन सूरो अंगिका के ऋषि कवि थे और उन्होंने अंगिका के चंदन वृक्ष को और भी फैलाव देने के लिए अपने जीवन को ही समर्पित कर दिया था।
उक्त बातें अंगिका-हिंदी के नामचीन साहित्यकार डॉ. अमरेन्द्र ने गुरुवार को स्थानीय सैंडिस कंपाउंड के ग्रीन में सुमन सूरो की 82वीं जयंती समारोह के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जिस समय अंगिका को अपनी कोई निश्चित वर्तनी नहीं मिल रही थी, तब कवि सुमन सूरो ने ही अंगिका को एक वर्तनी दी थी।
कवि सुमन सूरो ने अंगिका में साहित्य की अनेक विधाओं में सर्जना की।
उनके व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए सुमन सूरो की ही एक रचना का काव्य पाठ करते हुए गीतकार राजकुमार ने कहा कि सूरो जी का सरल व्यक्तित्व और गंभीर साहित्य किसी को भी प्रभावित किए बिना नहीं रह सकता है। कथाकार बाबा दिनेश तपन और कवि सच्चिदानंद किरण ने साहित्यिक कृतियों के माध्यम से उनके अमर होने की चर्चा की। वहीं अंगिका सांसद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश ठाकुर ने उनके साहित्य और उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर मौजूद अंग उत्थान आंदोलन समिति,बिहार-झारखंड के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम सुमन ने कहा कि यद्यपि उन्हें सुमन सूरो के दर्शन नहीं हुए लेकिन सुमन सूरो ने अंगिका के लिए जो बीजारोपण किया था, आज उसके परिणाम दिखने लगे हैं ।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More