
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के जिला पुलवामा में आतंकवादियों ने तंगन बाइपास मार्ग पर पुलिस और सीआरपीएफ की रोड ओपनिंग पार्टी पर पर घात लगाकर हमला किया है। इस हमले में सीआरपीएफ की 110 बटालियन के दो जवान शहीद हो गए हैं जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हमला करने के बाद आतंकवादी घटना स्थल से भागने में सफल रहे। हालांकि सुरक्षाबलों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर फरार आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। हमले में दो से तीन आतंकियों के शामिल होने की बात कहीं जा रही है। वहीं घायल जवानों को 92 बेस अस्पताल भर्ती कराया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आतंकवादियों ने यह हमला पंपोर में तंगन बाइपास पर स्थित कंडीजाल पुल के पास पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त दल पर किया।बताया जा रहा है कि इस पुल से रोजाना सैन्य वाहन गुजरते हैं। उनकी सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए ही सीआरपीएफ की 110 बटालियन की रोड ओपनिंग पार्टी व पुलिस के कुछ जवान यहां तैनात किए गए थे । आतंकी नाके के पास ही कहीं छिपे हुए थे। उन्होंने मौका पाकर सुरक्षाबलों पर अचानक से हमला बोल दिया।हमले में दो से तीन आतंकवादियों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। दल पर अचानक से की गई गोलीबारी में सीआरपीएफ के 5 जवान घायल हो गए। आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर करीब बीस मिनट तक लगातार गोलीबारी की। जब सुरक्षाबलों ने हमलावरों पर पलटवार किया तो आतंकी मौका पाकर वहां से फरार हो गए। वहीं घायल सीआरपीएफ जवानों को 92 बेस अस्पताल पहुंचाया गया जहां दो जवानों ने जख्मों का ताव न सहते हुए इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। वहीं तीन अन्य जवानों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस की एसओजी और सेना की 50 आरआर बटालियन के जवानों का दल मौके पर पहुंच गया और उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। सुरक्षाबलों का कहना है कि मुठभेड़ के दौरान आम आदमी गोलीबारी का शिकार न हों इसके लिए हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद की गई है। फिलहाल पांपोर के कंडीजाल पुल के आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चल रहा है।
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More
पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More
पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More