देश दुनिया

जम्मू कश्मीर – ट्रक में बनाया गया था आतंकियों के लिए विशेष केबिन , कश्मीर दहलाने की थी तैयारी

जम्मू संवाददाता: जम्मू में जिस ट्रक में आतंकियों को छिपाकर कश्मीर ले जाया जा रहा था, उसके अंदर पहले से ही एक विशेष केबिन बनाया गया था, जिसमें बिस्तर व कंबल भी रखे गए थे, ताकि रास्ते में इन्हें कोई परेशानी न हो।

ट्रक में खाद और सीमेंट की बोरियां लादी गई थी और उन्हीं के बीच एक केबिन भी बनाया गया था, जहां आतंकियों को छिपाकर ले जाया जा रहा था। इससे यही पता चलता है कि आतंकियों को कश्मीर पहुंचाने के लिए ही इस ट्रक को तैयार कर जम्मू भेजा गया था। ट्रक में लदी बोरियां सिर्फ सुरक्षाबलों को चकमा देने के लिए लादी गई थी, ताकि उन्हें कोई शक न हो।
मुठभेड़ समाप्त होने के बाद जब ट्रक में लदी बोरियो को बाहर निकाला गया तो अंदर वह केबिन दिखा, जिसमें आतंकियों को छिपाया गया था।
अंदर बकायदा बिस्तर डाला गया था और चारों आतंकियों के लिए कंबल भी रखे थे जिसमें बैठकर वे कश्मीर में खूनी होली खेलने जा रहे थे लेकिन नगरोटा बंन टोल प्लाजा के पास चौकस पुलिसकर्मियों ने ट्रक को रोक कर आतंकियों और उनके पाकिस्तान में बैठे आकाओं के मंसूबों को नाकाम बना दिया।
अगर, मुठभेड़ न होती तो ये आतंकी कश्मीर में पहुंच कर वहां तैनात सुरक्षाबलों व आम लोगों को अपना निशाना बनाते। इस समय कश्मीर में डीडीसी के चुनावों को लेकर भी राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इन आतंकियों को वहां प्रत्याशियों व चुनावों के समर्थकों को निशाना बनाने के लिए भेजा जा रहा था, ताकि पूरी दुनिया को बताया जा सके कि कश्मीर के लोग चुनाव नहीं चाहते।
उधर आतंकियों के सफाए के साथ ही पुलिस व सुरक्षाबलों ने ट्रक मालिक को दबोचने के प्रयास तेज कर दिए हैं। उसके पकड़े जाने के बाद पुलिस को इस घुसपैठ के बारे और जानकारी मिलेगी।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

1 week ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

2 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 weeks ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 weeks ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago