जमा खान और सुमित सिंह बन सकते हैं मंत्री


पटना संवाददाता: शुक्रवार को जदयू में शामिल बसपा के एकमात्र विधायक जमा खान और निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह को मंत्री बनना तय माना जा रहा है. जमा खान को जहां जदयू मुस्लिम चेहरे के रूप में पेश करने की तैयारी में है वही सुमित कुमार सिंह को जमुई की राजनीति में चिराग पासवान की काट के रूप में इस्तेमाल करने की योजना है.
कल जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष व मंत्री डॉ अशोक चौधरी के आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा एवं विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक श्रवण कुमार की उपस्थिति में बसपा विधायक जमा खान के पार्टी में शामिल होने एवं निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह द्वारा एनडीए सरकार को समर्थन देने की विधिवत घोषणा की गई. इसके बाद जमा खान कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले. उस समय ग्रामीण विकास मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद थे.
जदयू ने अपनी संख्या बढ़ाने की दिशा मे इसे महत्वपूर्ण सफलता बताया है. जमा बसपा से जीतने वाले एकमात्र विधायक हैं. उनका इस्तेमाल जनता दल यू मुसलमानों के बीच अपनी ताकत बढ़ाने के लिए कर सकता है.

चिराग और श्रेयसी दोनों के काट होंगे सुमित

वहीं सुमित कुमार सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुराने साथी और जदयू में रहे पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के बेटे हैं . अभी तक नरेंद्र सिंह और उनका परिवार जदयू से दूर दूर था. मगर चुनाव जीतने के बाद सुमित और उनके पिता की नीतीश कुमार से नजदीकी बढ़ी है. मुख्यमंत्री और जदयू सिंह परिवार को तरजीह दे रहे हैं. इसका कारण है कि जमुई से लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान सांसद है. जमुई इलाके में सिंह परिवार का दबदबा रहा है. चिराग पासवान से जदयू की दूरी चुनाव के पहले से बहुत अधिक बढ़ गई है. चिराग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर रहे हैं. जमुई में उन्हें नियंत्रित करने में सिंह परिवार जदयू के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है. इसके साथ भाजपा से श्रेयसी सिंह जमुई से विधायक हैं. भाजपा कोटे से उनके मंत्री बनने की भी चर्चा है .उनके पिता स्वर्गीय दिग्विजय सिंह और माता व पूर्व सांसद पुतुल देवी का जदयू से काफी दूरी रही है. श्रेयसी के काट के लिए भी जदयू सिंह परिवार को साध रहा है. पुतुल देवी और श्रेयसी सिंह परिवार की नरेंद्र सिंह और सुमित सिंह के परिवार से भी काफी दूरी रही है.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago