
पटना संवाददाता:खान और भूतत्व मंत्री जनक चमार बुधवार को जब कार्यालय पहुंचे तो प्रधान सचिव हरजोत कौर उनसे मिलने नहीं पहुंची. मंत्री के पीए और एक दूसरे कर्मचारी ने बताया कि वे थोड़ी देर में आएगी मगर आधे घंटे इंतजार के बाद भी जब वह नहीं पहुंची तो विभाग के चपरासी ने गुलदस्ता देकर मंत्री का स्वागत किया. इसके बाद मंत्री ने नाराजगी जाहिर की और कहा कि प्रधान सचिव के इस रवैए की शिकायत वे मुख्यमंत्री से करेंगे. अपने विभाग में अफसरशाही नहीं चलने देंगे. लेकिन शाम को प्रधान सचिव गुलदस्ता लेकर मंत्री के कार्यालय में पहुंची.
उन्होंने बताया कि उन्हें मंत्री के आने की कोई खबर नहीं मिली थी. उस समय ववे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक में थी. अभी मंत्री के आने की सूचना मिली तो यहां पहुंची हैं. उन्होंने यह भी बताया कि मंत्री मंगलवार को ही कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं. उस समय वे खुद उनके स्वागत के लिए मौजूद थी. प्रधान सचिव के पहुंचने पर मंत्री का गुस्सा खत्म हो गया. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की लापरवाही से सूचना के आदान-प्रदान में गड़बड़ी के कारण. ऐसी स्थिति बनी थी. मंत्री के निर्देश पर प्रधान सचिव ने दोनों कर्मचारियों को तत्काल निलंबित कर दिया. प्रधान सचिव ने कहा कि कोई भी प्रधान सचिव अपने मंत्री की उपेक्षा नहीं कर सकता है और ना ही ऐसा करने की मंशा रखता है.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More