
रांची, भारत वार्ता संवाददाता
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि बढ़ती आबादी भारत के साथ पूरे विश्व की समस्या है। भारत में बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए दो बच्चों का कानून बनना ही चाहिए। इसे किसी धर्म, जाति व संप्रदाय से नहीं जोड़ना चाहिए।
रांची प्रेस क्लब में आज पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जनसंख्या में वृद्धि होने से परेशानी सभी को होती है। आरएसएस का भी मानना है कि पूरे देश को एक मत होकर इससे संबंधित कानून बनाने पर विचार करना चाहिए। जहां तक वर्तमान सरकार की बात है तो वर्ष 2019 में 15 अगस्त के भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि छोटा परिवार भी देश प्रेम है।
इंद्रेश कुमार आज रांची प्रेस क्लब में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की ओर से आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इंद्रेश कुमार ने कहा कि 1857 में 83 लाख वर्ग किलोमीटर का भारत था और जनसंख्या 35 करोड़ थी। 1950 में 31.5 किमी का भारत रह गया और जनसंख्या 34 करोड़ थी। आज भूमि उतनी ही है, लेकिन जनसंख्या 130 करोड़ से अधिक हो गई है। जनसंख्या में बेतहाशा वृद्धि होने से परेशानी सबको हो रही है । वह चाहे हिंदू हो या मुस्लिम, सिख हो या ईसाई।
इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच के झारखंड बिहार के क्षेत्र संगठन मंत्री डॉक्टर सुमन कुमार, फाउंडेशन की झारखंड संयोजक सुचिता सिंह, हिंदू जागरण मंच के प्रदेश संरक्षक प्रिंस अजमानी, शिवधारी राम, राष्ट्रीय संयोजक सहगल सहित बड़ी संख्या में हिंदू जागरण मंच, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के लोग उपस्थित थे।
इंद्रेश कुमार ने कहा कि जमीन चली गई, पानी कम हो गया, वायु कम हो गई। लोगों को चश्मा लगने लगा। सांस की परेशानी होने लगी है। मानसिक तनाव बढ़ गया है। रोजगार की कमी हो गई है। इससे लोगों की सुविधाओं पर असर पड़ा है।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More