
रांची संवाददाता: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि लोकतंत्र का आधार जनमत है और जनमत का आधार है मतदान। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में हर किसी को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा और मतदान की प्रक्रिया में साफ स्वच्छ वातावरण और पारदर्शिता को बढ़ाने की आवश्यकता है। वे आज आर्यभट्ट सभागार में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 11 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रही थीं। मतदाता दिवस के अवसर पर e -EPIC लांच किया गया जिसके माध्यम से अब वोटर अपने मोबाइल पर ही मतदान पहचान पत्र प्राप्त कर सकेंगे ।
इस अवसर पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने स्टेट आइकान पद्मश्री मुकुंद नायक, अशुंता लकड़ा एवं अजय मल्कानी सहित दिव्यांग मतदाताओं, वरिष्ठ मतदाताओं को सम्मानित किया। वही 18 वर्ष पूरा कर पहली बार मत का अधिकार प्राप्त करने वाले युवाओं को मतदान पहचान पत्र सौंपा।
कार्यक्रम में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के द्वारा पदाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक करने की दिशा में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर हम सभी प्रण लें कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें।
कार्यक्रम में आयुक्त दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ,उपायुक्त रांची छवि रंजन, कुलपति रांची विश्वविद्यालय डॉक्टर रमेश पांडे, प्रति कुलपति रांची विश्वविद्यालय प्रोफेसर कामिनी कुमार सहित अन्य पदाधिकरीगण उपस्थित थे।
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More