
नई दिल्ली : जदयू राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक दिल्ली में शुरू हो गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बैठक में मौजूद हैं। सबकी नजर इस बात पर टिकी हुई है कि जदयू का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष किसे चुना जाएगा। वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने की वजह से अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की चर्चा है। सांसद ललन सिंह को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की चर्चा जोरों पर है। उपेंद्र कुशवाहा व अन्य नेताओं को भी दावेदार माना जा रहा। एक चर्चा यह भी है कि नीतीश कुमार अपने पास ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद रख सकते हैं। इन सब के बीच ललन सिंह को प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। वहीं, नीतीश कुमार की राजनीति पर नजर रखने वाले लोगों को इस बात का भी आशंका है कि वे एक बार फिर से अपने फैसले से सभी को चौंका सकते हैं। अब से कुछ देर बाद बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्णय होगा।
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More