
Bharat varta desk:
बिहार के पूर्व कृषि मंत्री और राजद विधायक सुधाकर सिंह लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर हैं । एक दिन पहले सुधाकर ने तो हद कर दी थी। नीतीश के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्होंने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर डाली थी। इसके साथ सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार को ‘शिखंडी’ और ‘नाइट वॉचमैन’ बताते हुए कहा था कि तेजस्वी यादव को दो महीने बाद सीएम बनाने का वादा करते हुए नीतीश कुमार ने सरकार बनाई थी। लेकिन अब वो कुर्सी के लालच में तेजस्वी को सीएम नहीं बनने दे रहे हैं।
सुधाकर के बयानों से नाराज जदयू पार्लियामेंट्री बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी यादव को निशाने पर लिया है।
उपेंद्र कुशवाहा ने सुधाकर सिंह के बयान को लेकर तेजस्वी यादव को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे बयानों पर जितनी जल्दी रोक लगे उतना श्रेयस्कर होगा। गठबंधन के लिए और शायद आपके लिए भी।
सुधाकर सिंह के बयान को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने नाराजगी जाहिर करते हुए फेसबुक पेज पर लिखा- ‘तेजस्वी यादव जी, जरा गौर से देखिए-सुनिए अपने एक माननीय विधायक के बयान को और उन्हें बताइए कि राजनीति में भाषाई मर्यादा की बड़ी अहमियत होती है। वे उस शख्सियत को ‘शिखंडी’ कह रहे हैं, जिन्होंने बिहार को उस खौफनाक मंजर से मुक्ति दिलाने की ‘मर्दानगी’ दिखाई थी, वह भी तब जब उसके खिलाफ कुछ भी बोलने के पहले लोग दाएं-बाएं झांक लेते थे।
ऐसे बयानों से प्रदेश की लाखों-करोड़ों जनता एवं वर्तमान जदयू और तत्कालीन समता पार्टी के उन हजारों कार्यकर्ताओं की भावना को चोट पहुंचती है, जिन्होंने उस दौर में नीतीश कुमार का साथ-सहयोग दिया, कुर्बानी दी।’
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More
पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More
पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More
पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More
Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More
पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More