
पटना, भारत वार्ता संवाददाता: जनता दल यू ने संगठन को नए सिरे से बनाने की तैयारी की है। अब संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के हिसाब से बनेगा। इसके पहले संगठन पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का प्रभाव था। व्यवस्था को बदलने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर बिहार प्रदेश के अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने संगठन के सभी प्रकोष्ठ और उनकी इकाइयों को भंग कर दिया है। इसके साथ सभी लोकसभा और विधानसभा प्रभारियों को भी निरस्त कर दिया गया है। इस आशय का पत्र प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की ओर से प्रदेश महासचिव ने आज जारी कर दिया। बताया जा रहा है कि उसके पीछे की रणनीति आरसीपी सिंह के समर्थकों को दरकिनार करना है। सूत्रों के अनुसार अब नए सिरे से प्रदेश प्रकोष्ठों और इनकी इकाइयों का गठन किया जाएगा। इसके साथ नए ढंग से लोक सभा, विधान सभा के प्रभारी भी नियुक्त किए जाएंगे।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More