
पटना : जदयू ने प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक को पार्ट से निलंबित कर दिया है। बता दें कि डॉ. अजय आलोक पटना के जाने-माने चिकित्सक डॉ. गोपाल प्रसाद सिन्हा के पुत्र हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में डॉ. गोपाल प्रसाद सिन्हा ने भी जदयू के टिकट पर पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था।
डॉ. अजय आलोक के साथ ही अनिल कुमार और विपिन यादव को भी पार्टी से निकाला गया है। केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के बेहद नजदीकी माने जाने वाले जदयू नेता जितेंद्र नीरज को भी पार्टी से निकाला गया है।
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने एक बयान जारी कर कहा है कि कुछ पदाधिकारी लगातार अनुशासन भंग कर रहे थे इसलिए उन पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि कुछ जिलों से कई पदाधिकारियों की शिकायत मिल रही थी, वैसे लोगों पर कार्रवाई की गई है ताकि पार्टी में अनुशासन रहे।
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More