
Bharat Varta desk: बिहार से जनता दल यू कोटे के चार सांसदों को लोग बधाई देने लगे हैं। बधाई देने वालों में जदयू के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल है। कहा जा रहा है कि जदयू को सिर्फ एक नहीं बल्कि चार -चार मंत्री मिलने जा रहे हैं। अभी तक कहा जा रहा था कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य आरसीपी सिंह ही मंत्री बनेंगे मगर अब और तीन मंत्रियों के शपथ ग्रहण करने की चर्चा है। इनमें राज्यसभा के एक और सदस्य रामनाथ ठाकुर भी शामिल हैं जो बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के बेटे हैं। इनके साथ और दो मंत्री बन सकते हैं जो लोकसभा के सदस्य हैं। एक का नाम दिलकेस्वर कामत है जबकि दूसरे का नाम चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी। कहा जा रहा है कि जनता दल यू की मांग को प्रधानमंत्री ने मान लिया है क्योंकि यह पार्टी बहुत पहले से सांसदों की संख्या के हिसाब से मंत्रिमंडल में भागीदारी की मांग कर रही थी। बिहार से जनता दल यू के 16 सांसद हैं। पिछली बार केवल एक कैबिनेट मंत्री का पद मिलने के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल में शामिल होने से इनकार कर दिया था लेकिन इस बार उन्हें फुल कोटा मिल गया है।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More