
नई दिल्ली : जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने राष्ट्रीय पदाधिकारीयों की अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। 32 सदस्यीय नई कमिटी में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी त्यागी को जगह नहीं मिली है। केसी त्यागी को जदयू की राष्ट्रीय कमेटी से छुट्टी कर दी गई है। राष्ट्रीय कमेटी में जगह नहीं मिलने पर केसी त्यागी ने कहा कि हम तो मना कर चुके थे। काफी पहले ही हमने नीतीश कुमार को बता दिया था कि अब वे कमेटी में नहीं रहेंगे। आरसीपी सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहने के समय में ही हमने अपनी इच्छा जाहिर कर दी थी।
जदयू की नई राष्ट्रीय कमिटी में मंगनी लाल मंडल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। नई कमिटी में 22 नेताओं को महासचिव बनाया गया है। विवादित बयानों के लिए विवादों में रहने वाले बलियावी को पार्टी ने एक बार फिर राष्ट्रीय महासचिव का पद दिया है। हाल ही में भाजपा छोड़ जदयू में घर वापसी करने वाले पूर्व विधायक राजीव रंजन को महासचिव के साथ-साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, यूपी के पूर्व बाहुबली सांसद धनंजय सिंह को भी महासचिव बनाया गया है। कमर आलम, हरीश चंद्र पाटिल, अशफाक अहमद, संजय झा, कहकांशा परवीन, दसई चौधरी, चंद्रेश्वर चंद्रवंशी, इंजीनियर सुनील, हर्षवर्धन और राज सिंह मान को महासचिव की जिम्मेदारी दी गयी है।
जदयू ने सात नेताओं को राष्ट्रीय सचिव बनाया है। सचिव की लिस्ट में रविंद्र प्रसाद सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, संजय वर्मा, अनूप पटेल, दयानंद राय, संजय कुमार शामिल हैं। वहीं, सांसद आलोक कुमार सुमन को पार्टी का कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More
Bharat Varta Desk : अक्सर हम बिहार पुलिस पर सवाल उठाते हैं, उसकी कार्यशैली की… Read More
Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More