पॉलिटिक्स

जदयू की पूर्व सांसद मीना सिंह भाजपा में शामिल

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : जनता दल यूनाईटेड (जदयू) की पूर्व सांसद मीना सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। भोजपुर-शाहाबाद के कद्दावर नेता और सांसद रहे ल अजीत कुमार सिंह की 2007 में हादसे में मौत के बाद उनकी पत्नी मीना सिंह को जदयू ने संसदीय चुनाव में उतारा था। 2008 से 2014 तक, दो टर्म जदयू से सांसद रहीं मीना सिंह ने रविवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, विधान परिषद् में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी समेत प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में अपने बेटे विशाल सिंह के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मीना सिंह ने कहा कि वह नीतीश कुमार का साथ नहीं छोड़तीं, लेकिन वही जब अपनी पार्टी जदयू को धोखा देकर राजद के जंगलराज को लाने में जुट गए तो कोई रास्ता नहीं बचा।
मीना सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने जंगलराज के युवराज के साथ इस बार केवल हाथ नहीं मिलाया, बल्कि सत्ता पूरी तरह सौंप दी है। कुर्सी पर नीतीश कुमार भले बैठे हैं, लेकिन राज राजद और उसके राजकुमार तेजस्वी यादव का चल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जदयू के साथ मिलकर बिहार को जंगलराज से मुक्त कराया था और अब राजद के जंगलराज में साथ दे रहे जदयू को सत्ता से हटाने के लिए वह भाजपा के साथ आई हूं। बिहार के लोगों को चिंताएं घटाने के लिए और कानून का राज स्थापित करने के लिए भाजपा ही बिहार में इकलौता विकल्प है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago