पॉलिटिक्स

जदयू कार्यालय पर लगा नया बैनर, एक ओर गांधी तो दूसरी तरफ नीतीश की तस्वीर, लिखा है “सात घनघोर पाप” का संदेश

पटना। प्रदेश जदयू कार्यालय के मुख्य द्वार पर नया होर्डिंग-बैनर लगाया गया है। बैनर में एक तरफ महात्मा गांधी तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर है। बैनर में महात्मा गांधी के बताये गए सामाजिक पाप का संदेश लिखा हुआ है।

बैनर में सात घनघोर पाप लिखा हुआ है – “परिश्रम के बिना धन, विवेक के बिना सुख, मानवता के बिना विज्ञान, चरित्र के बिना विज्ञान, सिद्धांत के बिना ज्ञान, नैतिकता के बिना ज्ञान, त्याग के बिना पूजा।”

मुख्यमंत्री की तस्वीर के साथ संदेश लिखा हुआ दो और नए होर्डिंग-बैनर लगाए गए हैं। एक में लिखा है- “न्याय के साथ विकास, कानून का राज” और दूसरे में लिखा है- “सेवा ही धर्म है”।

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी सरकारी कार्यालयों व भवनों में महात्मा गांधी के बताये गए सामाजिक पाप को लिखवाने की घोषणा किये थे। उसके बाद सभी सरकारी कार्यालयों में इस संदेश को लिखवाया गया।

चर्चा है कि नई सरकार बनने के बाद जदयू कार्यालय के बाहर लगे होर्डिंग-बैनर के माध्यम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सख़्त संदेश देना चाहते हैं।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

28 minutes ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

23 hours ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

1 day ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

3 days ago

आशा भोसले नहीं रहीं

Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More

3 days ago