राज्य विशेष

छठ पूजा की गाइड लाइन पर गरमाई झारखंड की राजनीति,भाजपा-झामुमो आमने-सामने, संशोधित हो सकती है गाइडलाइन

रांची: झारखंड सरकार द्वारा महापर्व छठ पूजा को लेकर जारी गाइडलाइंस पर राजनीति गरमा गई है . इसको लेकर भाजपा और झारखंड मुक्ति मोर्चा आमने-सामने है. भाजपा इस मुद्दे पर हेमंत सरकार को घेर रही है. गाइडलाइंस के मुताबिक, छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं के लिए नदियों और तालाबों में केंद्र सरकार के निर्देशों और सोशल डिस्टेंसिंग (दो गज दूरी) का पालन संभव नहीं है। ऐसे में लोगों को अपने घरों में ही इस बार छठ महापर्व का आयोजन करना होगा।‌ इसका भारतीय जनता पार्टी के सांसदों विधायकों ने विरोध किया है. भाजपा सांसद संजय सेठ, चंद्र प्रकाश चौधरी, सीपी सिंह और विधायक अनंत ओझा समेत कई नेताओं ने विरोध किया है. उन्होंने कहा है कि यह आस्था पर कुठाराघात है. वहीं दूसरी ओर हेमंत सरकार की ओर से कहा गया है कि केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार ही राज्य सरकार ने इस तरह के निर्देश जारी किए हैं. झामुमो के केन्द्रीय महासचीव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि भाजपा छठ महापर्व के नाम पर राजनीति कर रही है. भीड़ के जुटने पर कोरोना संक्रमण के बढ़ने का खतरा रहता है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि संक्रमण के खतरों को ध्यान में रखकर हम अपने गौरवशाली परंपरा का निर्वहन करें.उधर खबर आ रही है कि केंद्र सरकार के बीच बातचीत के आधार पर छठ के लिए जारी गाइडलाइन में कल तक कुछ संशोधन भी हो सकता है. चार दिवसीय छठ महापर्व 18 नवंबर से शुरू होगा. 18 नवंबर को नहाय-खाय और 19 नवंबर को खरना है. 20 नवंबर को पहला अर्घ्य और 21 नवंबर को दूसरा अर्घ्य है. कोरोना महामारी के संक्रमण को देखते हुए झारखंड सरकार ने यह गाइडलाइंस जारी की है. सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस से साफ हो गया है कि इस बार तालाबों और नदियों के किनारे छठ महापर्व का आयोजन नहीं किया जा सकेगा. लोगों को घर में पर्व को मानना होगा.

Kumar Gaurav

Recent Posts

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल समेत 23 आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा -कोई सबूत नहीं

Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More

2 days ago

बिहार में अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों पर निकली बहाली

Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More

3 days ago

पेरू में हवाई हादसा, 15 मरे, झारखंड में एयर एंबुलेंस दुर्घटना में सात की जान गई

Bharat varta Desk ‌‌ पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More

5 days ago

नेपाल में नदी में बस गिरी, 18 यात्रियों की मौत

Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More

6 days ago

बिहार के आईजी के सरकारी आवास पर आंध्र पुलिस का रेड

Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More

6 days ago

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

2 weeks ago