चैत्र नवरात्र शुरू, या देवी सर्वभूतेषु…. पवित्र हुआ माहौल

Bharat varta desk:
आज यानि शनिवार से चैत्र नवरात्र की शुरुआत और हिंदू नववर्ष का प्रारंभ हो गया है। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन देशभर के देवी मंदिरों में सुबह से ही पूजा के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है। बिहार और झारखंड जैसे राज्य में चैत्र नवरात्र का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। घरों से लेकर मंदिरों में कलश स्थापना की गई है और या देवी सर्वभूतेषु….. के मंत्र से माहौल पवित्र हो रहा है। अब 9 दिन तक मां दुर्गा की आराधना होगी। लोग उपवास में भी रखते हैं। नवरात्रि के अंतिम दिन नवमी को राम नवमी का त्यौहार मनाया जाएगा। उस दिन महावीरी पताका फहराया जाता है।

घोड़े पर आगमन भैंसें पर विदाई

आचार्यों के अनुसार इस बार मां भगवती का आगमन घोड़े पर हो रहा है और भैंसें पर विदा लेंगी।
इस बार का नवरात्र बेहद ही शुभ है क्योंकि पूरे 9 दिनों का है।

पहले दिन घटस्थापना और मां शैलपुत्री का पूजन
– दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी का पूजन।
– तीसरे दिन मां चंद्रघंटा का पूजन।
– चैथे दिन मां कुष्मांडा का पूजन।
– पांचवें दिन मां स्कंदमाता का पूजन।
– छठें दिन मां कात्यायनी का पूजन।
– सातवें दिन मां कालरात्रि का पूजन।
– आठवें दिन दुर्गाष्टमी और मां महागौरी का पूजन।
– नवें दिन राम नवमी का त्यौहार।
– दसवे दिन नवरात्रि पारण।

चैत्र नवरात्रि 2022 की महत्वपूर्ण बातें

  1. इस बार की चैत्र नवरात्रि पूरे 09 दिनों की है. 09 दिनों की चैत्र नवरात्रि को शुभ माना जाता है.
  2. इस साल चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ शनिवार से हो रहा है, इसलिए माता रानी का आगमन घोड़े की सवारी पर होगा। यह सत्ता पक्ष के लिए सावधान करने का संकेत है।
  3. चैत्र नवरात्रि का समापन सोमवार को होगा, इसलिए मां दुर्गा भैंसे की सवारी पर पृथ्वी लोक से विदा होंगी। यह सवारी लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का संकेत देता है।
  4. चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि या नवरात्रि के पहले दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग बने हुए हैं। ये सुबह 06:10 बजे तक रहेंगे
  5. चैत्र नवरात्रि के पहले दिन का शुभ समय दोपहर 12:00 से 12:50 बजे तक है. यह उस दिन का अभिजीत मुहूर्त है
  6. चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन से ही हिंदू नववर्ष या कहें नए विक्रम संवत का प्रारंभ होता है। इस बार विक्रम संवत 2079 का प्रारंभ होगा
  7. 30 साल बाद ऐसा मौका आया है कि शनिवार को चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ हो रहा है और हिंदू नववर्ष शुरु हो रहा ह
Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

4 weeks ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 month ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 month ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 month ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 month ago