
Oplus_131072
Bharaat varta desk
बिहार में वर्षों से महिलाओं एवं किशोरियों के बहुमुखी विकास के लिए कार्य करने वाली संस्था चेतना सर्विंग ह्यूमैनिटी के द्वारा नवादा जिला के रजौली अनुमंडल अंतर्गत पतरंग गांव में किशोरी स्वास्थ एवं भावनात्मक कल्याण विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोविंद बिगहा पंचायत के बारह वर्ष से अठारह वर्ष की किशोरियों के लिए यह उच्च स्तरीय ट्रेनिंग थी। उनके साथ आशा दीदियां तथा ANM उपस्थित रहीं। ताकि ये भी प्रशिक्षित होकर आगे मुख्य प्रशिक्षक के रूप में कार्य कर सकें और ट्रेनिंग सतत चलती रहे। प्रशिक्षण में तकरीबन 200 से ज्यादा किशोरियों को भावनात्मक कल्याण, भावनाओं को पहचानना, लक्ष्य निर्धारण एवं उन्हें प्राप्त करने के कौशल सहित माहवारी संबंधी विषयों की जानकारी दी गई। सभी किशोरियों के बीच सैनिटरी पैड, हैंडवाश और डेटॉल वितरित किया। प्रशिक्षण में मुख्य भूमिका – world being के राज्य प्रमुख विनोद कुमार,प्रमुख प्रशिक्षक – आरती चौधरी एवं रचना कश्यप की रही।
ग्रामीण लड़कियों को जागरूक बनाने का अभियान चलेगा:चेतना त्रिपाठी
ट्रेनिंग प्रोग्राम की संयोजिका और चेतना सर्विंग ह्यूमैनिटी की संस्थापक सचिव चेतना त्रिपाठी ने कहा कि आज के परिवेश में महिलाओं एवं किशोरियों की सुरक्षा की एक बड़ी बहस देश भर में छिड़ी हुई है। समाज में महिलाओं एवं किशोरियों की सुरक्षा तथा उनसे उपजे मनोसामाजिक कारकों पर नज़र रखना वर्तमान समय की मांग है।
प्रशिक्षण की महता पर जोर देते हुए चेतना त्रिपाठी ने ग्रामीण किशोरियों की पढ़ाई, स्वास्थ एवं उनके भावनात्मक प्रबंधन से जुड़ी समस्या पर गहरी चिंता व्यक्त किया साथ ही इसके समाधान के लिए वह और उनकी संस्था अभियान चलाएगी, इसका ऐलान किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर रजौली अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी श्री आदित्य कुमार पियूष एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री गुलशन कुमार ने भाग लिया। अनुमंडल पदाधिकारी ने बच्चियों के स्वास्थ एवं पढ़ाई के साथ उनकी उद्यमिता के बढ़ावा देने संबंधी बातों का जिक्र किया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री गुलशन ने किशोरावस्था से संबंधी स्वास्थ एवं मानसिक स्वास्थ्य पर समाज एवं एनजीओ को साथ मिलकर कार्य करने को महत्व देने की बात कही। वहीं बिनोद कुमार ने वर्ल्डबीइंग के द्वारा राज्य एवं देशभर में भावनात्मक कल्याण एवं मानसिक स्वास्थ के कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी देते हुए ग्रामीण किशोरियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं उनके भावनाओं को प्रबंध करने के लिए नियमित प्रशिक्षण पर बल देने को रेखांकित किया।
इस कार्यक्रम में क्षेत्र के पार्षद एवं जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव श्री राजकिशोर जी ने संस्था के कामकाज की सराहना की।
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More
Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सिक्किम हाईकोर्ट की वरिष्ठतम न्यायाधीश, जस्टिस मीनाक्षी मदन… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक… Read More