
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एआईसीसी मेंबर प्रवीण सिंह कुशवाहा ने शनिवार को पटना सिटी में कोरोना सेवा शिविर का आयोजन किया जिसमें सैकड़ों लोगों को खाद्य सामग्री और कोरोना सुरक्षा किट बांटे गए। प्रवीण विधानसभा चुनाव में पटना साहिब से महागठबंधन के उम्मीदवार रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर शुरू होने के बाद से वह पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में लगातार सेवा शिविर चला रहे हैं। हर दिन अलग-अलग स्थानों पर लोगों को राहत सामग्री बांटी जा रही है।
पटना साहिब के लोगों की सेवा करते रहेंगे : प्रवीण
प्रवीण कुशवाहा ने कहा कि चुनाव हारने के बाद आम पल पल उम्मीदवार अपने क्षेत्र और लोगों से अलग-थलग हो जाते हैं मगर वह चुनाव के बाद से लगातार अपने क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनता से जुड़ाव बना हुआ है। करीब 80 हजार लोगों ने उन्हें समर्थन दिया। यह साधारण बात नहीं है। इसलिए उन्होंने फैसला किया है कि पटना साहिब के लोगों के सुख -दुख में वे सदैव खड़े रहेंगे। वोट के लिए नहीं बल्कि दिल से, मनसे, भावात्मक लगाव से। जब तक वे राजनीति में सक्रिय रहेंगे तब तक पटना साहिब की जनता की सेवा करते रहेंगे।
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More