पॉलिटिक्स

चुनाव में मैच फिक्सिंग की कोशिश…’ रामलीला मैदान में लोकतंत्र बचाओ रैली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन

bharat varta desk:

राहुल गांधी ने रामलीला मैदान में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आयोजित लोकतंत्र बचाओ रैली में कहा कि आजकल आईपीएल के मैच चल रहे हैं. मैच फिक्सिंग सुना होगा जब बेईमानी से अंपायर पर दबाव डालकर मैच जीता जाता है तो उसे मैच फिक्सिंग कहते है. हमारे देश में चुनाव है. अंपायर मोदी ने चुने और हमारे दो खिलाड़ियों को अंदर कर दिया.कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन की रैली में कहा कि चुनाव में फिक्सिंग की जा रही है. भाजपा बिना इसके 180 सीट भी पार नहीं करने जा रही है. हमारे सारे बैंक के खाते बंद कर दिए गए. वो बेईमानी से जीतना चाहते हैं.

.दिल्ली के रामलीला मैदान में आज इंडिया गठबंधन एक महारैली कर रहा है. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हो रही इस महारैली को विपक्ष के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है. रैली में कांग्रेस के नेता सोनिया गांधी , प्रियंका गांधी,राहुल गांधी, NCP प्रमुख शरद पवार और शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे, राष्ट्रीय जनतादल के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत 28 दल के नेता शामिल हैं.

रैली में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, झारखंडके पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन व सांसद संजयसिंह की पत्नी भी शिरकत कर रही हैं. सभी दल के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी की सरकार परनिशाना साधा और आरोप लगाया कि चुनाव जीतनेके लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोगकिया जा रहा है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

2 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

2 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

2 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

1 week ago