
NewsNLive Desk: चुनाव जीतने के लिए बिहार में हर दल ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. बुधवार को सबसे खास बात यह रही कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बहू और उनके बड़े बेटे तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय भी चुनाव प्रचार में उतर गई. उन्होंने अपने पिता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद राय के लिए वोट मांगा. उन्होंने लोगों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाने की अपील की.
सारण जिले के परसा विधानसभा क्षेत्र में जदयू विधायक चंद्रिका राय के लिए आयोजित चुनावी सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे थे. मंच पर पिता चंद्रिका राय के साथ ऐश्वर्या राय भी पहुंची थी. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छूकर प्रणाम किए. मंच से उन्होंने भाषण भी दिया. ऐश्वर्या ने लोगों से कहां कि वे उनके पिता को वोट दें. इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के विकास के लिए वे लोग नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाएं.
सारण के परसा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चंद्रिका राय के लिए वोट मांगे. उन्होंने इस दौरान कहा कि लालू परिवार ने जो भी चंद्रिका राय और ऐश्वर्या राय के साथ किया है, वह काफी अनुचित था.
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सिक्किम हाईकोर्ट की वरिष्ठतम न्यायाधीश, जस्टिस मीनाक्षी मदन… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक… Read More
Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More