
Bharat varta desk: आज संत रविदास की 645 वीं जयंती है। चुनाव के मौसम में जयंती सियासी जयंती में तब्दील हो गई है। पंजाब और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में रविदास का बहुत प्रभाव है। लिहाजा दलित वोटरों को लुभाने के लिए देश के नेता आज सुबह से रविदास जी के आश्रम और जन्म स्थल पर पहुंचकर मत्था टेक रहे हैं।
प्रधानमंत्री पहुंचे आश्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के करोलबाग स्थित रविदास जी के विश्राम धाम आश्रम में पहुंचकर मत्था टेका। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महान संत ने जिस प्रकार से अपना जीवन समाज से जात-पात और छुआछूत जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए समर्पित कर दिया, वो आज भी हम सबके लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ बैठकर झांझ बजाई।
योगी और चन्नी ने भी मत्था टेका
चुनाव की बढ़ाई गई तिथि
रविदास जयंती को देखते हुए पंजाब में तो चुनाव की तिथि ही बढ़ा दी गई। पहले 14 फरवरी को पंजाब में मतदान होना था लेकिन मुख्यमंत्री समेत कई संगठनों की मांग पर चुनाव आयोग ने इसे बढ़ाकर 20 फरवरी कर दिया।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More