बड़ी खबर

चीफ जस्टिस बोले-हमारी न्याय व्यवस्था गुलामी के दौर की, उसके भारतीयकरण की जरूरत

Bharat varta desk: बोलने की निर्मित शैली के लिए मशहूर उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने कहा है कि हमारी न्याय व्यवस्था अंग्रेजों के दौर की है और इसके भारतीय करण की जरूरत है। चीफ जस्टिस ने कहा कि गुलामी के दौर की न्याय व्यवस्था हमारे लोगों के लिए ठीक नहीं है। हमारी न्याय व्यवस्था में आम लोगों को न्याय पाने के लिए काफी अड़चनें आती हैं। जरूरत इस बात की है कि हम यहां की जरूरतों को समझें और इसके अनुसार न्याय व्यवस्था को ढाले।
उन्होंने कहा कि अदालत आने वाला गांव का आदमी अंग्रेजी में होने वाली कानूनी कार्यवाही को समझ नहीं पाता है। उसे ज्यादा खर्च करने पड़ते हैं।जस्टिस रमना ने कोर्ट की कार्यवाही को पारदर्शी और जवाबदेही भरा बनाने पर जोर दिया और कहा कि इसके लिए जज और वकील मिलकर ऐसा माहौल तैयार करें जो आम लोगों के लिए सुविधाजनक हो.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

हटाए गए राज्यपाल के प्रधान सचिव

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More

3 hours ago

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 weeks ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago