
Bharat varta desk:
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में शिरकत कर लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना जन्मदिन मनाएंगे। वे अपने जीवन काल के 72 साल आज पूरे कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के आने के साथ ही आज नामीबिया से आठ चीते भी भारत पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री खुद आज इन चीतो को मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में वन्यजीव और पर्यावरण की सुरक्षा पर अपनी बात रखेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री तीन अन्य प्रमुख कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आईटीआई के छात्रों के पहले दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में करीब 40 लाख छात्र शामिल होंगे।
शाम में पीएम नेशनल लॉजिस्टिक पॉलिसी का भी शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री आज भाजपा का सेवा अभियान पखवाड़ा का भी शुभारंभ करेंगे।
भाजपा पीएम के जन्म दिन को 17 सितंबर से गांधी जयंती यानी दो अक्टूबर तक सेवा अभियान पखवाड़ा के रूप में मनाएगी। इसके तहत सभी जिलों में अनेकता में एकता उत्सव मनाने के साथ एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश दिया जाएगा। इस अभियान के तहत वृक्षारोपण, स्वच्छता, जल संरक्षण अभियान, दिव्यांग व्यक्तियों के बीच उपकरण वितरण, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे।
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक… Read More
Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More