
पटना संवाददाता: विधानसभा चुनाव के काफी समय बाद मंगलवार को लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में एक के बाद एक लगातार हत्याएं हो रही है. बड़े-बड़े लोग मारे जा रहे हैं. मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था की स्थिति को ठीक करें.
चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री के पास गृह विभाग नहीं है. मगर चुनाव के पहले विधि व्यवस्था की जो स्थिति थी उसी तरह आज भी है. अपराध की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है. मुख्यमंत्री को चाहिए कि अपराध को कंट्रोल करें. उनकी पार्टी 6 महीने तक वेट एंड वॉच कर रही है. सरकार गठन के बाद उसे काम करने का मौका दिया जा रहा है. हम सरकार की अनावश्यक आलोचना नहीं करना चाहते हैं मगर 6 महीने के बाद भी यही स्थिति रही तो हम बात को उसी तरह उठाएंगे जैसा पहले उठाते रहेंगे. उन्होंने चुनाव में विधि व्यवस्था का ही सवाल उठाया था.
संगठन के काम हो रहे सरकार के नहीं
पत्रकारों के सवालों के जवाब में चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार अभी तक हो जाना चाहिए था. मुख्यमंत्री पता नहीं अभी तक क्यों नहीं कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि मैं देख रहा हूं कि संगठन के काम हो रहे हैं मगर सरकार के नहीं. सरकार के कामकाज सही ढंग से होने चाहिए.
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More