पॉलिटिक्स

चिराग पासवान की एनडीए में एंट्री, बैठक में चिराग और मांझी को न्योता

नई दिल्ली : 18 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में होने वाली एनडीए की बैठक के लिए चिट्ठियां जाने लगी हैं। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की चिट्ठी बताती है कि चिराग पासवान और जीतनराम मांझी अब औपचारिक तौर पर एनडीए का हिस्सा बन चुके हैं। बैठक में शामिल होने के लिए चिराग पासवान और जीतनराम मांझी को नड्डा की चिट्ठी मिल गई है। दोनों बैठक में शामिल भी हो रहे हैं।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को पत्र लिखकर 18 जुलाई को दिल्ली में होने वाली एनडीए की बैठक में आमंत्रित किया है। पत्र में कहा गया है कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने शुक्रवार देर रात नई दिल्ली स्थित चिराग के आवास पर उनसे मुलाकात की। दोनों ने एक साथ खाना खाया। पिछले एक सप्ताह के दौरान यह दूसरा मौका है जब नित्यानंद राय ने चिराग से मुलाकात की है। इसके पहले पटना में दोनों की मुलाकात हुई थी और अब दिल्ली में दोनों मिले हैं। सूत्रों का कहना है कि चिराग पासवान ने एनडीए में शामिल होने के लिए कुछ शर्त रखी है। इसमें भाजपा उन्हें केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री बनाने पर सहमत बताई जाती है। लेकिन चिराग जिन अन्य शर्तों पर अडिग बताए जाते हैं उसमें लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान बिहार में कम से कम 6 संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए सीट देना प्रमुख मुद्दा है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

4 days ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

5 days ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

6 days ago

हक व हाईकोर्ट आदेश लागू करने की मांग पर CO/RO का महा-जुटान, सामूहिक अवकाश जारी रखने का ऐलान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More

6 days ago

बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन

Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More

1 week ago