
पटना, भारत वार्ता संवाददाता
कल यानी 20 जून को लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चिराग पासवान ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। इसके एक दिन पहले आज सांसद पशुपति पारस ने लोजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। चार सांसदों द्वारा घोषित संसदीय दल के नेता और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस की ओर से कहा गया है कि आठ सदस्यों वाली नई कार्यकारिणी का गठन किया जाता है। इसमें सांसद महबूब अली कैसर, सांसद वीणा देवी व पूर्व विधायक सुनीता शर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,सांसद चंदन सिंह, सांसद प्रिंस राज को राष्ट्रीय महासचिव, संजय सर्राफ को राष्ट्रीय प्रवक्ता, रामजी सिंह को राष्ट्रीय महासचिव और विनोद नागर को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सह राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया जाता है । पशुपति पारस ने पहले की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और प्रदेशों की सभी कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More