
Bharat Varta Desk: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को आयोजित कोरोना सम्बंधित प्रेस वार्ता में नीति आयोग के सदस्य डॉ वी के पॉल ने कहा कि यूके, साउथ अफ्रीकन और ब्राजीलियन वेरियंट देश में मिला है ये चिंता का विषय है। म्यूटेशन होना नेचुरल है ये होना ही है इससे घबराना नहीं है। नए वेरियंट में किसी भी तरह के कोरोना के नए लक्षण देखने को नही मिले हैं। हम मास्क के जरिए ही कोरोना को हरा सकते हैं।
देश के इन राज्यों में कोरोना के नए वेरियंट मिले हैं:
पंजाब 336, तेलंगाना 87, दिल्ली 65, महाराष्ट्र 56, गुजरात 39, कर्नाटक 30, राजस्थान 22, आंध्र प्रदेश 17, गोवा 5, हरियाणा 6, केरल 16, मध्य प्रदेश 11, ओडिशा 3, तमिलनाडु 14, उत्तर प्रदेश 17, उत्तराखंड 1, पश्चिम बंगाल 10।
1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन
डॉ वी के पॉल ने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है
सभी लोग वैक्सीन लें। 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगनी शुरू होगी। ये निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि 45 साल से ऊपर के लोगों को सबसे ज्यादा खतरा है। कोरोना से जो मृत्यु हुई है उनमें 88 फीसदी 45 साल से ऊपर के थे। ये निर्णय वैज्ञनिक तथ्य के आधार पर लिया गया है।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More