बड़ी खबर

चार दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे राष्‍ट्रपति

लखनऊ,भारत वार्ता संवाददाता: राष्ट्रपति ‌रामनाथ कोविंद तीन महीने बाद आज फिर से उत्‍तर प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर हैं। गुरुवार को वे प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे। वायुसेना के विशेष विमान से पहुंचे राष्ट्रपति का हवाई अड्डे पर राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने स्‍वागत किया। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति लाव लश्कर के साथ राजभवन गए।

चार दिनों का कार्यक्रम
आज शाम वह राजधानी के बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय के नौवें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। 27 अगस्त को वह सरोजनीनगर स्थित कैप्टन मनोज कुमार पांडे यूपी सैनिक स्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगे । वह एसजीपीजीआई के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के साथ 28 अगस्‍त को गोरखपुर में गुरु गोरक्षनाथ उत्तर प्रदेश राज्य आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास और गोरक्षपीठ की ओर से बने महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। वहां से लखनऊ लौटेंगे। 29 अगस्त को सुबह नौ बजे स्पेशल प्रेसीडेंशियल ट्रेन से अयोध्या जाएंगे। वहां रामलला के दर्शन के बाद रामायण कॉन्क्लेव का उद्घाटन करेंगे। 30 अगस्त को उनकी वापसी दिल्ली के लिए होगी।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

15 hours ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

1 day ago

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

4 days ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

5 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

5 days ago

भाजपा के चार राज्यों के अध्यक्ष बदलने के मायने

Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More

6 days ago