
Bharat Varta Desk : आपने अभी तक शादी समारोह राजनीतिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ढोल, बाजे, भागड़ा, बग्गी, आतिशबाजी और नाच-गाने का आनंद लेते हुए लोगों को देखा होगा। लेकिन मध्य प्रदेश के शिवपुरी के नीलनगर में चाय की दुकान करने वाला मुरारी अपने घर में पहला मोबाइल डीजे, आतिशबाजी के बीच बग्गी पर लेकर आया। मुरारी ने जिस दुकान से मोबाइल खरीदा वहां से वह अपने घर तक ढोल, बाजे, बग्गी और आतिशबाजी के साथ नाचते गाते हुए अपने घर ले गया। शिवपुरी के रहने वाले मुरारी कुशवाहा चाय बेचते हैं। मुरारी की 5 वर्षीय बेटी उनसे मोबाइल लाने की जिद करती तो मुरारी ने कहा था की चिंता मत करो, हम लोग इस तरह से मोबाइल लाएंगे कि पूरा शहर देखता रह जाएगा।
मुरारी ने बताया कि मेरी 5 साल की बच्ची है वो मुझसे दो साल से बोल रही थी की पापा आप शराब बहुत पीते हो, आप शराब पीना कम कर दो। जिससे मेरे लिए उन पैसों से एक मोबाइल दिला देना। तो मैंने बच्ची से बोला था बेटा चिंता मत करो हम ऐसा मोबाइल लाएंगे कि पूरा शहर देखता रह जाएगा।
खास बात यह है कि मुरारी ने मोबाइल फाइनेंस कराया है। मुरारी ने यह सब अपनी बेटी के कहने पर किया है।मोबाइल 12,500 का खरीदा है। मुरारी ने बताया कि 12500 का मोबाइल के साथ फाइनेंस का खर्चा ढोल, धमाके, बग्गी, शहनाई, दोस्तों को पार्टी सब कुल मिलाकर मुझे 20 हजार का मोबाइल पड़ा है। बच्ची की खुशी के लिए मैंने यह सब कुछ किया है।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More