
रांची संवाददाता: झारखंड के चाईबासा जिले में सिंहभूम जिले के टोकलो थाना के लांजी गांव स्थित पहाड़ी के क्षेत्र में लैंडमाइंस विस्फोट में झारखंड जगुआर के दो जवान शहीद हो गए जबकि 3 जवान घायल हुए हैं. जवानों को हेलीकॉप्टर से रांची लाया लाया गया है. अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. घटना गुरुवार की सुबह की है. सीआरपीएफ और जिला पुलिस की ओर से इस इलाके में सर्च अभियान चलाने के दौरान यह घटना हुई. शहीद होने वाले कांस्टेबल हार्डवर शाह (पलामू) और कांस्टेबल किरण सुरीन (सिमडेगा) हैं. बताया जा रहा है कि इस इलाके में लगातार एक महीने से चलाए जा रहे सर्च अभियान में सत्तर से अधिक आइईडी व सिलेंडर बरामद किए गए हैं. घटना के बाद पुलिस ने सर्च अभियान और तेज कर दिया है. इसमें कई लोग हिरासत में लिए गए हैं.
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More