
Bharat varta desk: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शनिवार को एक यात्री क्रूज जहाज पर छाप मार कर वहां चल रही रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया है। वहीं इस रेव पार्टी में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी शामिल थे। पुलिस आर्यन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस हिरासत में आर्यन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर में आर्यन कुछ लोगों के साथ बेंच पर डरा सहमा बैठा हुआ है। उसके हाथ में बैग है। एनसीबी की टीम ने क्रूज पर रेव पार्टी करते हुए कई लोगों को रंगे हाथ पकड़ा है। इस पार्टी में बॉलीवुड, फैशन और बिजनेस से जुड़े लोग शामिल हुए थे। पुलिस ने शाहरुख खान के बेटे की मोबाइल जब कर ली है। उसके चैट्स खंगाले जा रहे हैं। पूछताछ में आर्यन खान ने पुलिस को बताया है कि उसने शौक के लिए ड्रग्स ट्राई किया था। एनसीबी ने इस रेव पार्टी में एमडीएमए, कोकीन, एमडी और चरस बरामद किया है।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More