
Bharat varta desk:
झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सोरेन ने सोमवार को विधानसभा में बहुमत हासिल कर लिया। विधानसभा के विशेष सत्र में सीएम चंपई सोरेन की ओर से विश्वास मत का प्रस्ताव सदन में पेश किया गया। 82 सदस्यीय विधानसभा में गांडेय विधानसभा सीट जेएमएम विधायक सरफराज अहमद के त्यागपत्र के कारण खाली है। जबकि जेएमएम रामदास सोरेन और बीजेपी के इंद्रजीत महतो विधानसभा नहीं पहुंच गए। घाटशिला के जेएमएम विधायक रामदास सोरेन किडनी की समस्या के कारण दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं बीजेपी विधायक इंद्रजीत महतो लंबे समय से हैदराबाद के एक अस्पताल में इलाजरत हैं। विश्वास मत प्रस्ताव के पक्ष में 47 वोट प्राप्त हुए, जबकि विरोध में 29 मत मिले।
विश्वास मत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और साहिबगंज जिला के बरहेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे। उन्होंने सदन में अपने विचार रखते हुए कहा कि भाजपा ने उन्हें साजिश के तहत जेल भिजवाया है। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में पहली घटना है जब राजभवन से किसी मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी हुई। उन्होंने यह भी कहा कि वे झुकने वाले नहीं हैं और ना आंसू बहाने वाले हैं। आंसू वक्त के लिए रखेंगे। उन्होंने कहा कि आदिवासी और दलित का विकास भाजपा को सुहाता नहीं है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More