
Bharat Varta Desk: 30 करोड़ों के घोटाले के आरोपी मगध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजेंद्र प्रसाद को 3 जनवरी को विशेष निगरानी इकाई के कार्यालय पटना में हाजिर होने का फरमान जारी किया गया है। निगरानी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि उनसे घोटाले के संबंध में पूछताछ की जाएगी। आदेश में यह भी कहा गया है कि निगरानी विभाग को जानकारी मिली है कि कुलपति बोधगया में नहीं हैं। वे कहां है इसका पता किसी को नहीं है। इसीलिए आम लोगों को कहा गया है कि 3 जनवरी को हाजिर होने के आदेश के बारे में उन्हें अवगत कराएं। जानकारी हो कि घोटाला उजागर होने के बाद कुलपति मेडिकल लीव पर चले गए हैं। बोधगया और उनके पैतृक घर गोरखपुर में छापेमारी के दौरान एक करोड़ से अधिक के नोट और करोड़ों की काली कमाई का मामला उजागर हुआ था।
अवैध रूप से नियुक्त लोगों को कौन दे रहा गेस्ट हाउस की सुविधा
विशेष निगरानी इकाई की ओर से यह भी कहा गया है कि कुलपति ने वर्ष 2020 में अवैध नियुक्तियां की है। ऐसे अवैध नियुक्ति वाले लोगों को विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में रहने, खाने और अन्य सुविधाएं विश्वविद्यालय का कौन अधिकारी दे रहा है, इसके बारे में भी विश्वविद्यालय से जानकारी मांगी गई है। वैसे अधिकारी को निगरानी कार्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है। बताया जा रहा है कि पटना में एक खास जगह पर पदस्थापित उत्तर प्रदेश के एक अधिकारी के परिजन को कुलपति ने अवैध रूप से बहाल कर दिया और करीब 1 साल से उसे विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में रखकर सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बिहार के विश्वविद्यालयों में उस अधिकारी का हुकूमत चल रहा है। यदि निगरानी जांच सही ढंग से हुई तो उस अधिकारी के परिजन का जेल जाना तय माना जा रहा है। इसके साथ जांच के लपेटे में वह अधिकारी भी आएंगे।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More