अपराध

घर हथियाने के लिए युवक को गोलियों से भून डाला

भागलपुर , भारत वार्ता संवाददाता: सबौर थाना क्षेत्र में घर में सोए युवक को परिजनों के सामने बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है.मुस्लिम टोला निवासी मोहम्मद काजिम को अपराधियों ने उसके घर पर चढ़कर गोली मारी है. देर शाम हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. परिजनों का कहना है कि उसके किराएदार ने अपराधियों के साथ मिलकर हत्या की है. परिजनों का आरोप है कि किराएदार 4 साल से उनके घर में रहा था मगर वह कुछ दिनों से इसे अपना घर बता कर उन्हें खाली करने को दबाव डाल रहा था. कई बार उसने मारपीट भी की थी. परेशान होकर उन लोगों ने किराएदार के खिलाफ 2 मार्च को केस दर्ज कराया था . घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों घटनास्थल पर जमा हो गए हैं. अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. सबौर थाने की पुलिस पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. एएसपी पूरण झा ने बताया कि गोली लगने से मोहम्मद काज़िम की मौत हुई है. परिजनों ने कुछ लोगों के नाम बताए हैं.अपराधी जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

2 days ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 days ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

3 days ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

3 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

4 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

4 days ago