बड़ी खबर

ग्रामीण एसपी रांची नौशाद आलम ने छठ पूजा अर्चना के जरिए एकता की मिसाल पेश की

रांची से मुकेश कुमार:  रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने लोक आस्था के महापर्व छठ पर सांस्कृतिक एवंं धार्मिक एकता का परिचय दिया। मूल रूप से बिहार राज्य के निवासी आइपीएस अधिकारी ने शनिवार की सुबह नामकुम के छठ घाट पर खड़े होकर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। ग्रामीण एसपी नामकुम स्टेशन स्थित स्वर्णरेखा नदी एवं सिदरौल जोड़ा मंदिर तालाब पहुंचे एवं अन्य श्रद्धालुओं की तरह ही व्रतियों के सूप में जल अर्पित किया। उन्होंने भगवान भास्कर से लोकमंगल की कामना की।

पेश किया अनूठा उदाहरण

अन्य श्रद्धालुओं की तरह नौशाद आलम ने अर्घ्य के समय सूर्य मंत्र का जाप किया । नौशाद आलम ने दूसरे व्रतियों की तरह सभी मान्यताएं पूरी की। इस दौरान आसपास के बहुत सारे लोग एकत्र रहे। और आश्चर्यचकित होकर ग्रामीण एसपी की सांस्कृतिक और धार्मिक एकता के स्वरूप को निहारते रहे।

तस्वीर खींचने की लगी होड़

जब ग्रामीण एसपी नौशाद आलम छठ व्रतियों की तरह भगवान भास्कर को अर्घ्य दे रहे थे उस समय उनके इस पूजन कार्य को कैमरे में कैद करने की होड़ मची थी, सभी लोग मोबाइल से फोटो खींच रहे थे।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

33 minutes ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

23 hours ago

भाजपा के चार राज्यों के अध्यक्ष बदलने के मायने

Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More

2 days ago

कर्नाटक CM सिद्दारमैया का इस्तीफा, डी शिव कुमार बन सकते सीएम

Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More

2 days ago

केरल के पूर्व सीएम के घर पर ईडी की रेड

Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More

3 days ago