
रांची से मुकेश कुमार: रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने लोक आस्था के महापर्व छठ पर सांस्कृतिक एवंं धार्मिक एकता का परिचय दिया। मूल रूप से बिहार राज्य के निवासी आइपीएस अधिकारी ने शनिवार की सुबह नामकुम के छठ घाट पर खड़े होकर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। ग्रामीण एसपी नामकुम स्टेशन स्थित स्वर्णरेखा नदी एवं सिदरौल जोड़ा मंदिर तालाब पहुंचे एवं अन्य श्रद्धालुओं की तरह ही व्रतियों के सूप में जल अर्पित किया। उन्होंने भगवान भास्कर से लोकमंगल की कामना की।
पेश किया अनूठा उदाहरण
अन्य श्रद्धालुओं की तरह नौशाद आलम ने अर्घ्य के समय सूर्य मंत्र का जाप किया । नौशाद आलम ने दूसरे व्रतियों की तरह सभी मान्यताएं पूरी की। इस दौरान आसपास के बहुत सारे लोग एकत्र रहे। और आश्चर्यचकित होकर ग्रामीण एसपी की सांस्कृतिक और धार्मिक एकता के स्वरूप को निहारते रहे।
तस्वीर खींचने की लगी होड़
जब ग्रामीण एसपी नौशाद आलम छठ व्रतियों की तरह भगवान भास्कर को अर्घ्य दे रहे थे उस समय उनके इस पूजन कार्य को कैमरे में कैद करने की होड़ मची थी, सभी लोग मोबाइल से फोटो खींच रहे थे।
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More