बड़ी खबर

गोवा और हरियाणा के राज्यपाल, लद्दाख के LG बदले गए

Bharat varta Desk

महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गोवा, हरियाणा और लद्दाख के लिए राज्यपालों एवं उपराज्यपाल की नई नियुक्तियों की है।

पुसापति अशोक गजपति राजू जी को गोवा का राज्यपाल, प्रोफेसर आसिम कुमार घोष जी को हरियाणा का राज्यपाल तथा श्री कविंदर गुप्ता जी को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया है। हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष पश्चिम बंगाल के हावड़ा के रहने वाले हैं। असीम कुमार घोष पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष रह चुके हैं। 

कविंदर गुप्ता
कविंदर गुप्ता जम्मू-कश्मीर से आने वाले एक प्रमुख भाजपा नेता हैं। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के भी लंबे समय से सदस्य हैं। वे लगातार तीन बार (2005-2010) जम्मू के मेयर चुने गए। उन्होंने महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

पीए गणपति राजू
तेलुगू देशम पार्टी से ताल्लुक रखने वाले पीए गणपति राजू गृह 2018 से मामलों की स्थायी समिति के सदस्य हैं। इसके अलावा वे 27 मई 2014 से 10 मार्च 2018 तक केंद्रीय कैबिनेट मंत्री (नागरिक उड्डयन) रहे। मई 2014 में वे 16वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए। 1999 से 2004 तक वे आंध्र प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री रहे। 1994 से 1999 तक वे आंध्र प्रदेश सरकार में वाणिज्यिक कर, वित्त एवं विधायी मामलों के कैबिनेट मंत्री रहे। 1985 से 1989 तक वे आंध्र प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री (कैबिनेट मंत्री) रहे। 1983 से 1985 तक वे आंध्र प्रदेश सरकार में वाणिज्यिक कर मंत्री (कैबिनेट मंत्री) रहे। 1978 से 2014 के बीच वे सात बार आंध्र प्रदेश विधान सभा के सदस्य रहे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

सीएम नीतीश के समृद्ध यात्रा के दौरान विस्फोट, एक की मौत

Bharat varta Desk सिवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बीच एक… Read More

1 day ago

आईएएस संजीव दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर

Bharat varta Desk आईएएस संजीव खिरवार (IAS Sanjeev Khirwar) को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का… Read More

2 days ago

नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Bharat varta Desk नितिन नबीन को आज आधिकारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन… Read More

3 days ago

कर्नाटक के डीजी सस्पेंड

Bharat varta Desk कर्नाटक के डीजीपी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव को सस्पेंड कर… Read More

4 days ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदा में नई ट्रेनों को झंडी दिखलाई

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के मालदा रेलवे स्टेशन से… Read More

6 days ago

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 20 को

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीख… Read More

1 week ago