
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख से भी अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं उनके खिलाफ ‘आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम)’ से चुनाव लड़ रहे चंद्रशेखर आज़ाद उर्फ़ ‘रावण’ की जमानत जब्त हो गई है। चंद्रशेखर ‘रावण’ को मात्र 7454 वोट मिले। गोरखपुर ही सीएम योगी आदित्यनाथ की कर्मभूमि रही है और यहीं के गोरखनाथ मंदिर के वो महंत भी हैं। भाजपा की जीत के बाद राज्य में उनका फिर से मुख्यमंत्री बनना तय है। बता दें कि सीएम योगी ने गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी सुभावती शुक्ला को 102399 मतों से हरा दिया है।
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More