
Bharat varta desk:
गुजरात के राजकोट जिले के कालावड में शनिवार की शाम भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार सयाजी होटल के पीछे बने टीआरपी मॉल के गेमिंग जोन में आग लगी है। अब तक हादसे में कुल 24 लोगों की जान जा चुकी है। गेमिंग जोन में जिस समय यह घटना हुई उस वक्त बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। वीकेंड पर कई परिवार अपने बच्चों के साथ मॉल के गेम जोन में पहुंचे थे। सूचना पाकर दमकल और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया। वहीं, पुलिस ने गेमिंग जोन के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। इस मार्मिक घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी, गृह मंत्री अमित शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री ने शोक जताया है।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More