Categories: बड़ी खबर

गृह मंत्री ने जारी किया झारखंड का घोषणा पत्र

Bharat varta Desk

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह संकल्प पत्र आज रांची में जारी किया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता को कैसी सरकार चाहिए ये उन्हें तय करना है. हम झारखंड को विकास के रास्ते पर ले जाएंगे. झारखंड में कुशासन और भ्रष्टाचार का अंत करेंगे. बीजेपी माटी, बेटी और रोटी की सुरक्षा करेगी.

घोषणा के बड़े वादे….

  • गोगो दीदी योजना में हर महिला को हर महीने 2100 रुपये
  • दिवाली और रक्षाबंधन पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त
  • पांच साल में पांच लाख रोजगार का सृजन
  • 287500 सरकारी पदों पर भर्ती करेंगे
  • हर साल एक लाख युवा को रोजगार के अवसर
  • हर माह युवा को 2000 रुपये रोजगार भत्ता
  • हर गरीब को पांच साल में पक्का मकान
  • हेमंत सरकार 21 लाख घर पीएम आवास नहीं बना पाए, हम इसे पूरा करेंगे
  • पेपर लाक की सीबीआई/SIT जांच कराएंगे
  • घुसपैठिए से भूमि कब्जा मुक्त कराएंगे
  • 500 करोड खर्च कर सिद्धो कानो शोध केंद्र बनाएंगे
  • झारखंड में बीजेपी UCC लाएगी पर UCC से आदिवासियों को बाहर रखेंगे
  • 10 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज और हर जिले में एक नर्सिंग प्रशिक्षण कॉलेज खोलेंगे
  • कुशासन और करप्शन की जांच के लिए एक जांच आयोग का गठन करेंगे
  • गो तस्करी से राज्य को मुक्त करेंगे
  • धान की खरीद को 3100 रुपये प्रति क्विंटल करेंगे
  • Diamond quadrilateral expressway बनाएंगे
  • देश के प्रमुख शहरों में जोहार झारखंड भवन का निर्माण होगा
  • MSP तंत्र में अरहर और मड़ुआ को शामिल करेंगे

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 days ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 days ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 days ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 days ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

4 days ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

6 days ago