
NewsNLive Desk: बिहार विधानसभा चुनाव में भले ही महागठबंधन और एनडीए के बीच में कांटे की टक्कर रही हो, लेकिन जीत एनडीए को हो मिली है। वहीं इस बार 11 राज्यों की 59 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में भी भाजपा का दबदबा देखने को मिला है। बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद आज गृहमंत्री अमित शाह ने आज भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा को उनके आवास पर जाकर बधाई दी।
गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि ‘बिहार विधानसभा चुनाव और विभिन्न प्रदेशों के उपचुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के आवास पर जाकर उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और नड्डा जी के नेतृत्व में हम सभी कार्यकर्ता देश के समग्र विकास के लिए समर्पित हैं।’
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों में एनडीए को जीत की मिली है। राज्य में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिला है। एनडीए में शामिल भाजपा को बिहार में 74 सीट, जदयू को 43 सीट और मुकेश सहनी की वीआईपी, जीतनराम मांझी की HAM को चार-चार सीटें मिली है। बिहार में बहुमत के लिए 122 सीटों की जरूरत थी, वहीं एनडीए ने बहुमत से तीन सीट ज्यादा यानी 125 सीटों पर जीत दर्ज की है।
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More