
Bharat Varta Desk: यूपी के गोरखपुर स्थित गीता प्रेस के अध्यक्ष और सनातन धर्म की प्रसिद्ध पत्रिका ‘कल्याण’ के संपादक राधेश्याम खेमका का निधन हो गया है। वे 87 साल के थे। राधेश्याम खेमका ने शनिवार की दोपहर वाराणसी के केदार घाट स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।
राधेश्याम खेमका का अंतिम संस्कार हरिश्चंद्र घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र राजा राम खेमका ने दी। जानकारी के अनुसार पिछले करीब 40 साल से सनातन धर्म की प्रसिद्ध पत्रिका कल्याण के संपादक रहे। राधेश्याम खेमका पिछले 15 दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें वाराणसी के ही रवींद्रपुरी इलाके में स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था।
बताया जाता है कि दो दिन पहले ही राधेश्याम खेमका को अस्पताल से केदारघाट स्थित आवास लाया गया था जहां उन्होंने शनिवार की दोपहर करीब 12.30 बजे अंतिम सांस ली। कई संतों के काफी निकट रहे राधेश्याम खेमका पिछले करीब 40 साल से सनातन धर्म की पत्रिका ‘कल्याण’ के संपादन का दायित्व निभा रहे थे। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More