
Bharat Varta Desk:वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव के कांग्रेस छोड़ने के बाद अब लोगों की नजर इस बात की ओर टिकी है कि अब आगे झारखंड का कौन कांग्रेसी नेता पार्टी छोड़ने जा रहा है। उन्होंने उस समय इस्तीफा दिया है जब झारखंड कांग्रेस के प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने उत्तर प्रदेश में भाजपा का दामन थाम लिया है। उनके जाने के बाद से कांग्रेस में यह इंतजार किया जा रहा है कि और कौन-कौन नेता पार्टी छोड़ सकता है।
इस बीच प्रदेश के नवनियुक्त संगठन प्रभारी अविनाश पांडे ने रांची पहुंचकर कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक की है। उन्होंने दावा किया है कि पार्टी एकजुट है।
लेकिन गीताश्री के इस्तीफे से झारखंड कांग्रेस में हलचल बढ़ गई है। गीताश्री ने कांग्रेस पर आदिवासी हितों की उपेक्षा का आरोप लगाया है। भाषा के मुद्दे पर पार्टी के स्टैंड से नाराजगी जताते हुए कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि पार्टी लंबे समय से आदिवासियों और मूलवासियों के हितों की अनदेखी कर रही है।
उन्होंने भावुक पत्र में लिखा है कि उनके पिता कार्तिक उरांव और माता सुमति उरांव अलग-अलग समय में इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के मंत्रिमंडल में रह चुकी हैं। उन्होंने लिखा है कि राजनीति शासन करने के लिए नहीं होती बल्कि जनता की सेवा के लिए होती है।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More