
मुजफ्फरपुर संवाददाता : महाशिवरात्रि के मौके पर गरीब स्थान मंदिर मे अहले सुबह से ही शिव भक्तों का ताता लगा हुआ है ।लगातार जलाभिषेक जारी है । मंदिर के प्रधान पुजारी आचार्य विनय तिवारी बताते हैं कि दिन अब तक लगभग 50,000 से अधिक लोगों ने जलाभिषेक किया है । यहां सुबह से भक्तों की लाइन सरैयागंज टावर से आगे तक लगी हुई है। एसडीओ पूर्वी डॉ कुंदन कुमार बताते हैं कि बाबा गरीब नाथ मंदिर में जलाभिषेक से लेकर बाराती और शोभायात्रा में मास्क लगाकर श्रद्धालु हिस्सा ले सकेंगे इसके लिए लगातार प्रशासनिक कवायद जारी है। मंदिर प्रशासन मास्क एवं आपस में दूरी के लिए लगातार घोषणाएं करा रहा है ।
अब से कुछ ही कुछ देर बाद ही यहां से बाबा गरीब नाथ की बारात भी निकलेगी। इसके लिए सारी तैयारियां हो चुकी है । शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष केदारनाथ प्रसाद बताते हैं कि गोलाकार 11 फीट की रथ पर द्वादश ज्योतिर्लिंग के स्वरूप का भी बारातमें दर्शन होगा। साथ ही इसमें गाजे-बाजे के साथ 1 किलोमीटर से भी लंबी बारात निकलेगी।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More